कारगिल शहीदों की याद में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस
शेखपुरा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया।
जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं।
हाथों में मशाल और तिरंगा व पार्टी का झंडा थामे कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों का बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। यह दिन हमें देशभक्ति और एकता का संदेश देता है। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनका साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और शहीदों के सम्मान में राष्ट्रप्रेम की भावना के मशाल जुलूस को सफल बनाया।
Post a Comment
0Comments