रामनवमी पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध,उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,

Dharmendra Kumar
By -
0

शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, 

शेखपुरा,रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शेखपुरा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इस बार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।आदेश का उल्लंघन करने वालों पर न केवल कानूनी कार्रवाई की जाएगी,बल्कि डीजे भी जब्त किए जाएंगे।नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले में यह निर्णय लागू किया गया है।उन्होंने कहा कि रामनवमी जैसे पर्व पर किसी भी प्रकार की अशांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो,इसके लिए यह कदम उठाया गया है।प्रशासन की ओर से जिले के सभी डीजे संचालकों को पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं कि वे पर्व के दौरान डीजे का उपयोग न करें।इसके बावजूद आदेश की अवहेलना करने की आशंका को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।शहर के विभिन्न इलाकों से डीजे संचालक थाना में जमा कर रहे हैं,ताकि किसी भी प्रकार की नियम उल्लंघन की संभावना समाप्त की जा सके।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि पर्व के दौरान जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों में पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति होगी, लेकिन तेज ध्वनि वाले डीजे और साउंड सिस्टम पर पूरी तरह रोक रहेगी।इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है।
प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें। और उन्होंने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था आदेश की अनदेखी करती है,तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।रामनवमी को लेकर प्रशासन का यह सख्त रुख साफ संकेत देता है कि इस बार किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)