इस्लाम धर्म के संस्थापक मो० पैगंबर का जन्मदिन ईद मिलाद उन नबी धूमधाम के साथ मनाया गया।

Dharmendra Kumar
By -
0

शेखपुरा,शहर में ईद ए मिलाद के मौके पर इस्लाम धर्म को मानने वाले बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। ईद ए मिलाद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर में एक विशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ इस्लामिक झंडा लहराते हुए जुलूस में शामिल हुए। 

शहर के बड़ी दरगाह स्थित जामा मस्जिद से निकले इस जुलूस में लालबाग, अहियापुर, बंगाली पर मुहल्ले के लोगों ने शिरकत की। जामा मस्जिद के ईमाम मो० मिनतुल्लाह हबीब के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस में लोग बड़े ही जोश व खरोश के साथ शामिल हुए। घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकला यह जुलूस शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। 
शहर के कटरा बाजार, होते हुए जमालपुर स्थित मस्जिद के समीप से यह जुलूस शहर के चांदनी चौक, कोतवाली मस्जिद होते हुए पुनः बड़ी दरगाह स्थित जामा मस्जिद पर समाप्त हुई। वहीं जुलूस के मौके पर शेखपुरा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया।शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)