शेखपुरा,रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शेखपुरा जिले के रामाधीन महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने शेखपुरा राजद विधायक विजय सम्राट को राखी बांधकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान तथा सुरक्षा के प्रति शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि विधायक विजय सम्राट के नेतृत्व में शेखपुरा में माताओं-बहनों का मान-सम्मान बढ़ा है।
छात्राओं ने उम्मीद जताई कि वे आगे भी विधानसभा में नारी गरिमा की बुलंद आवाज़ बनकर काम करते रहेंगे। छात्राओं ने उनके पुनः विजय श्री प्राप्त कर क्षेत्र की सेवा में और अधिक तन्मयता से जुटने की कामना की।वहीं विधायक विजय सम्राट ने छात्राओं द्वारा राखी बांधे जाने पर गहरी आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा,जहां नारी का सम्मान होता है,
वहीं समाज में अमन, चैन और सद्भाव का वातावरण कायम रहता है। शेखपुरा की धरती सदैव शांतिप्रिय रही है और यहां की बेटियां आज सुरक्षित हैं तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लगभग एक हज़ार महिलाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने भी विधायक के इस को सराहते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।इस भावनात्मक आयोजन ने रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व को एक सामाजिक संदेश के साथ जोड़ते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल का परिचायक बना दिया।
Post a Comment
0Comments