15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का विधायक विजय सम्राट ने किया उद्घाटन,और विधायक ने महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,

Dharmendra Kumar
By -
0
शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार कर रहे हैं महिलाओं को  सम्मानित।


शेखपुरा ,राजद विधायक विजय सम्राट अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में अंगवस्त्र भेंट कर महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा हैं, इसी कड़ी में नगर परिषद के बंगाली पर 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का विधायक विजय सम्राट ने उद्घाटन किए और वार्ड नंबर 4 में और बड़ी दरगाह और शकुन्नत मोहल्ला महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, 
इस कार्यक्रम में राजद विधायक विजय सम्राट पहुंचे जहां महिलाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया, वहीं राजद विधायक विजय सम्राट ने महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, अपने संबोधन में विधायक विजय सम्राट ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ है, 
महिलाओं को सम्मान करना हमारी कर्तव्य है बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी हैं, इस महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी,राजद विधायक विजय सम्राट ने निशाना साधते हुए कहा कि चिराग पसवान  तीन बार जमुई लोकसभा का सांसद रह चुके हैं दो बार खुद रहे और तीसरी बार उनके जीजा अरुण भारती हैं और चिराग पासवान अब केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं क्या बिहार में फेक्ट्री लगा पाए हैं,
 और उन्होंने कहा कि वोट लेने के समय वोट ले लेते हैं और फेक्ट्रियां गुजरात और सूरत में लगा रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि पलटू चाचा कभी इधर कभी उधर,और कहा कि 17 महिने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार बनी थी तो तेजस्वी यादव ने 17 महिने में काम कर दिखाया और नौकरिया देने का काम किया, 
और कहा कि बीस साल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मौका दिए हैं,एक बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर देखिये। और कहा कि इंडिया महागठबंधन की सरकार बनते ही माई बहन मान योजना के तहत हर महिलाओं के खाते में 25 सौ दिए जाएंगे और वृद्धा पेंशन 15 सौ दिए जाएंगे और हर परिवार को दो सौ यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी,इसके साथ ही रोजगार और स्वास्थ्य की गारंटी। 
इस कार्यक्रम में नगर परिषद के उप सभापति सोनी देवी, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह राजद युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव राजद के वरिष्ठ नेता वाहिद खान जेवीएम कंपनी के डायरेक्टर संतोष यादव,राजद के कोषाध्यक्ष शम्भु यादव राजद नेता अखिलेश सिंह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे,

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)